भारत की राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक -राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है।
शीर्ष में गहरा केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। हरा रंग देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाता है।
इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है और इसमें 24 तीलियां हैं। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।


Follow -->Helping Hands.......

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यू०पी० टीईटी ई-सर्टिफिकेट – Download UP TET Online Certificate HELPING HANDS

मृदा निर्माण को प्रभावित करने वाले कारण

CTET HINDI NOTE ENVIRONMENTT-NCERT